सुहागरात की सेज पर जब दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म…

Uncategorized

सिकंदराबाद| आजकल बड़ी अजीबो- गरीब ख़बरें सुनने को मिल रही हैं| अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में एक दुल्हन सात फेरे लेने के बाद ससुराल भी नहीं पहुंची थी कि रास्ते में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया| कुछ ऐसा ही मामला फिर देखने को मिल रहा है| इस बार यह मामला उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है|

यहाँ दुल्हे राजा दुल्हन को घर तो ले आये लेकिन उनके ख्वाब उस वक्त चकनाचूर हो गए जब सुहागरात की सेज पर दुल्हन को प्रसव पीड़ा होने लगी। देखते ही देखते प्रसव पीड़ा के बाद दुल्हन ने एक मृत शिशु को जन्म दे दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद में पांच मई को एक युवक का निकाह खुर्जा की एक युवती से हुआ था| निकाह होने के बाद युवती सुसराल पहुंची। रविवार की रात ससुराल में खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब सुहागरात की सेज पर युवती को प्रसव पीड़ा होने लगी। ससुराल वालों ने दर्द को सामान्य समझकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक को घर बुलवा लिया। इससे पहले कि डॉक्टर जांच करता, दुल्हन ने पुत्र को जन्म दिया, जोकि मृत था।

सुसराल पक्ष ने आनन फानन में दुल्हन के बहनोई को बुलाया और पंचायत बैठाई। पंचायत में रजामंदी से तलाक की रस्म पूरी की गई और युवती को बहनोई के साथ भेज दिया गया।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह बच्चा किसका है? बताते हैं कि युवती की मां का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद बड़ा बहनोई युवती को अपने घर खुर्जा ले आया। युवती का आरोप है कि बहनोई ही उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

युवती ने यह भी बताया कि जब उसने अपने बहनोई को इस बात की जानकारी दी कि वह गर्भ से है तो बहनोई ने आनन- फानन में एक शादीशुदा युवक से उसका निकाह करवा दिया|