होली पर सलाखों के पीछे गुलाल के रंग में रंगे बंदी

Uncategorized

jel holiफर्रुखाबाद: समाज से वर्षो से दूर चल रहे केन्द्रीय कारागार के बंदियों के साथ उनके परिजनों ने जमकर होली खेली| जिसमे जेल प्रशासन ने भी उन्हें जमकर सहयोग किया|

सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में आज होली के मौके पर अलग ही नजारा था| जेल में बंद कैदियो की निगाहे सलाखों के बाहर अपनों को तलाश रही थी| दोपहर होते-होते जेल के फाटक के बाहर अपनो को होली पर गले लगाने के लिये दर्जनों की संख्या में लोग पंहुच गये| जेल प्रशासन ने अपनी व्यवस्था के अनुसार सभी को उनके बंदियों से मुलाकात भी करायी| कोई अपने साथ खीर लाया तो कोई गुजिया| जिससे होली पर मुंह मीठा कराया गया|

जेल अधीक्षक रामकुमार त्रिपाठी ने सभी बंदियों को होली पर परिजनों से मिलने के लिये व्यवस्था की| जिसके बाद मुलाकातियो ने अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली| कई घंटे चले कार्यक्रम में बंदियों के बीच आपसी भाईचारा भी नजर आया| जेल के अधिकतर बंदी गुलाल से लाल दिखायी दिये| जेल अधीक्षक के अनुसार जेल में 21सौ बंदी है होली पर सभी के लिये लजीज व्यजन की व्यवस्था भी की जायेगी है|