जिलाधिकारी के स्टेनो से लूट

Uncategorized

Dm bhrdavj proफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के स्टेनो के साथ बीती रात अज्ञात बदमाशो ने उनकी नकदी लूट ली| घटना के सम्बन्ध में कोतवाली फतेहगढ़ को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच में जुटी है|

डीएम सतेन्द्र कुमार के कार्यालय में स्टेनो चन्द्र प्रकाश भारद्वाज निवासी विकास नगर बढ़पुर बीती सोमबार को अपनी बाइक से घर आ रहे थे| तभी सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सामने कुछ अज्ञात लोगो ने उन्हें घेर लिया और उनके जेब के रुपये निकालने की धमकी दी| बदमाशो के कहने पर उन्होंने अपनी जेब से नकदी निकाल कर उन्हें थमा दी|

तभी सामने से आ रही कई वाहनों की रोशनी उन पर पड़ी| जिसके बाद बदमाश गंगा कटरी की तरफ भाग गये| कोतवाल फतेहगढ़ अजीत सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|