अस्पताल से भाग रहे किशोर बंदी को दौडाकर दबोचा

Uncategorized

jkhaa jel bandiफर्रुखाबाद : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जखा स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह में बंद किशोर को जब लोहिया अस्पताल लाया गया तो उसने अस्पताल से भागने का प्रयास किया| जिस पर सम्प्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने उसे दौड़कर दबोच लिया|

बीते 25 फरवरी को सम्प्रेक्षण गृह में मारपीट के मामले में बंद शहर क्षेत्र के सेनापति निवासी किशोर आकास उर्फ़ लक्ष्मण पुत्र अशोक गुप्ता को पेट में दर्द की शिकायत होने पर लोहिया अस्पताल लाया गया| अस्पताल लेकर सम्प्रेक्षण गृह के फालोअर अरविन्द व कर्मचारी नरेंद्र कुमार पंहुचे थे|

लक्ष्मण ने कर्मचारियों से शौच जाने की बात कही जिस पर दोनों कर्मचारी उसे अस्पताल के शव गृह के पास बने सुलभ शौचालय में ले गये| लक्ष्मण शौच करने लगा तभी दोनों कर्मचारी शव गृह के पास रो रहे एक मृतक के परिजनों को देखने लगे| मौका देखकर लक्ष्मण भाग खड़ा हुआ| तभी कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गयी और कर्मचारियों ने उसका पीछा किया तो कुछ दुरी पर एक टैक्सी में बैठने जा रहे लक्ष्मण को दबोच लिया|

घटना की सूचना कर्मचारियों ने सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक कैलाश चन्द्र को दी|