जयमाला के लिए दुल्हन का इंतजार करता ही रह गया दूल्हा

Uncategorized

26_02_2015-26fkb23-c-.5फर्रुखाबाद: दूल्हे को नशे में होने का शक होने पर दुल्हन ने विवाह करने से ही इंकार कर दिया| बाद में काफी पंचायत होने के बाद भी मामला नही निपटा तो बारात बैरक लौट गयी|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नीबाचुअत स्थित रस्तोगी धर्मशाला में बीते बुधवार रात मोहल्ला पजावा कादरीगेट निवासी पूर्व सैनिक सर्वेश मिश्रा के पुत्र अमित मिश्रा का विवाह जनपद मैनपुरी थाना किशनी क्षेत्र के गांव अरसारा निवासी भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ मोहन दुबे की पुत्री रोशनी से होना था। जिस समय बारात द्वारचार के लिए दुल्हन के दरबाजे पर पंहुची तो दूल्हे को नशे में होने का शक हो गया| क्योकि दूल्हा ठीक से खड़े होकर जूते नही पहन पा रहा था|

इसके बाद बारात दूल्हे के साथ जयमाला के लिए पंहुची तो दूल्हा स्टेज पर बैठ गया| कई घंटे इंतजार के बाद भी दुल्हन जयमाला लेकर नही आयी| इसी बीच कन्या पक्ष के लोगों ने चढ़ावे के जेवर व दहेज में दी बाइक, टीवी भी कब्जे में ले ली।गुरुवार सुबह बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। इसके बाद दुल्हन के जीजा विनय तिवारी निवासी कुइयां बूट के आवास पर दोनों दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। लड़की पक्ष का कहना था की वह करीब पौने चार लाख रुपये दहेज में पहले ही दे चुके थे। ऐसी कारण उन्होंने चढ़ावे का समान कब्जे में ले लिया| दूल्हा दिल्ली में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत बताया गया है|

दूल्हा पक्ष का आरोप है की लड़की पक्ष ने कही अन्य स्थान पर तय कर दी है| इसी लिए वह गलत आरोप लगा रहे है|