नगर अध्यक्ष पद पर शिवांग कायम,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष को प्रदेश से फिर मिला नोटिस

Uncategorized

asutos raay12फर्रुखाबाद: हिंदी में एक कहावत है “बड़ी अम्मा बनना” यानी बिना किसी से राय लिए कार्य करना| जो कभी कभी बहुत मंहगा पड़ सकता है| यही हाल युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन का भी है| बिना आला कमान से राय लिए उन्होंने नगर अध्यक्ष को पद मुक्तकरने का नोटिस जारी कर दिया| जिस पर युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोश राय ने सिरे से खरिज कर कहा है की दोनों नेता अपने -अपने पदो पर बने रहेंगे|

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने जेएनआई को दूरभाष पर बताया की युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन अनुशासन हीनता पर उतारू है| उन्हें किसी भी कीमत पर किसी भी पदाधिकारी को हटाने का अधिकार नही है| श्री राय ने कहा कि युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी व पैथान मंडल के अध्यक्ष आशीष सक्सेना अपने पद पर ही रहेंगे| उन्हें पद मुक्त नही किया गया है| वही युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन को बिना प्रदेश को सूचना दिए पदाधिकारियों को हटाने कि घोषणा करने पर नोटिस जारी किया गया है|

विदित है कि बीते दिनों ही अजित महाजन को पार्टी कार्यो में रूची ना लेने के चलते प्रदेश से नोटिस जारी किया जा चूका है|