भारतमाता का पूजन कर किया त्याग और बलिदान को याद

Uncategorized

sanskar bhartiफर्रुखाबाद: संस्कार भारतीय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता के पूजन का आयोजन किया गया है| जिसमे देश में हुए त्याग और बलिदान को यदा किया गया|

संस्कार भारती के प्रांतीय मार्गदर्शक आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने दीप जलाकर पूजन कार्यक्रम का आगाज किया इसके साथ ही सभी सदस्यों ने भी भारत माता का पूजन किया| कार्यक्रम के पश्चात कंचन ने कहा कि संस्कार भारती प्रत्येक गणतंत्र दिवस पर भारत माता का पूजन दिवस के रूप में मनाती है| भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोक तंत्र है|लोक भवनो के द्वारा यंहा का गणतंत्र कितना मजबूत है यह समय समय पर सिद्ध हुआ है| इस अवसर पर भारती मिश्रा ने भी काव्य पाठ किया|

इस अवसर पर सुरेन्द्र पाण्डेय, अतुल कपूर, दीपक रंजन, अखिलेश पाण्डेय, अरविन्द दीक्षित, रेखा श्रीवास्तव, विशम्भर दयाल आदि मौजूद रहे|