आजम के कार्टून को लेकर भाजपा का पलटबार

Uncategorized

bjp_29_09_2014फर्रुखाबाद: बीते दिनों भाजपा नेता रामवीर शुक्ला के द्वारा इंटरनेट पर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान का आपत्ति जनक फोटो पोस्ट करने के मामले में भाजपा नेताओ ने सपा पर पलट बार किया है| भाजपा के क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख व कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों से कहा है की आजम खान का कार्टून बनाकर वॉटसअप पर डालने के बाद जनपद के कुछ सपा नेता आपने नंबर बढ़ाने में लगे है|

जिसे पार्टी आला कमान के साथ-साथ आजम खां भी खुश हो जाये और उनकी जनपद में अधिकारी सुनने लगे| उन्होंने कहा की इस मामले में पुलिस भी एकाएक भाजपा नेता रामवीर को कोतवाली ले गयी| पुलिस पहले यह खोजे की वह कार्टून सबसे पहले किसकसने बना कर भेजा है| इसके बाद किसी पर हांथ डाले| जनपद का पुलिस प्रशासन अपराधो पर अंकुश नही लगा पा रहा और इस मामले में सक्रियता दिखा रहा है| कुछ सपा नेता अधिकारियो को अपने दबाब में लेकर यह कार्यवाही करा रहे है|

सपा भाजपा के प्रदेश व जनपद में बढ़ते हुए कद को देखकर चिंतित है| इस लिए यह सब कर रही है| उन्होंने कहा की आने वाले 2017 में बीजेपी की सरकार आने वाली है| तब उन नेताओ व अधिकारियो से हिसाब लिया जायेगा|