भगवान सूर्य के श्रद्धाभाव से ले 108 नाम

Uncategorized

MNOJ SHUKLAफर्रुखाबाद : बीते दिन से रिलायंस पेट्रोल पम्प के निकट नव निर्मित श्री सूर्य नारायण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में यज्ञाचार्य योगेश भारद्वाज के वेद मंत्रोच्चार से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। लक्ष्मी जी एवं विष्णु भगवान के सहस्त्र नामों पर श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।

उन्होंने कहा कि सूर्य देव सारे संसार को समान भाव से ऊर्जा व प्रकाश देते हैं। श्रीमछ्वागवत कथा की महिमा के साथ ही उन्होंने नारायण नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। जगन्नाथ जी ने कहा कि सुबह 108 नामों के साथ भगवान सूर्य की श्रद्धाभाव से की गयी पूजा सफल होती है।भक्तों को अजामिल की कथा सुनाई। मुन्नी देवी शुक्ला,मनोज शुक्ला , आकश शुक्ला , नीरज शुक्ल , संजीव दीक्षित, प्रभुनंदन मिश्रा, ममता अग्निहोत्री, संध्या, प्रमोद अवस्थी, प्रह्लाद नारायन टंडन आदि मौजूद रहे।