जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनेगा मायावती का जन्मदिन

Uncategorized

MHENDAR  BSPफरर्रूखाबाद: लोक सभा चुनाव से बिलकुल शांत बैठी बहुजन समाज पार्टी अचानक पूर्व जिला पंचायत सदस्य व् सदर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी महेन्द्र सिंह कटियार को विधानसभा का टिकट दिये जाने की चर्चा के बाद फर्म में आती दिख रही है| जनपद के पार्टी नेताओ व् कार्यकर्ताओ में जोश का संचार हो गया है| 15 जनवरी को मायावती का जन्म दिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

नगर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गयी पत्रकार वार्ता में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री व् पार्टी कि राष्ट्रिय अध्यक्ष मायावती 59वें जन्मदिन पर जोरदार तैयारी की है। पुरे जनपद से कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है| जन कल्याणकारी दिवस पर 59 किलो का केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के र्दीघायु होने की कामना कर मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। इस दौरान सर्व समाज के गरीब छात्रों का सहयोग किया जायेगा। सदर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी महेन्द्र सिंह कटियार ने बताया कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौप दी गई है।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मंडल जोनल कोआर्डीनेटर जसकरन कठेरिया, संजीव दोहरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य तहसीन सिद्धीकी, सदर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी महेन्द्र सिंह कटियार, भोजपुर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जेमनी राजपूत, अमृतपुर विधान सभा के कार्यकर्ता शिशु प्रताप सिंह, उमर खां, नागेन्द्र सिंह राठौर, महावीर राजपूत के अलावा पदाधिकारी मौजूद रहेगे।

बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 59वें जन्मदिन पर जोरदार तैयारी की है। नगर के अनंत होटल में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री मायावती का 59वां जन्मदिन कल 15 जनवरी को प्रीतम नगला फतेहगढ़ रोड़ ग्लैक्सी वैकेंट हाल में प्रातः 11 बजे से

जन कल्याणकारी दिवस पर 59 किलो का केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के र्दीघायु होने की कामना कर मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। पार्टी अध्यक्ष मायावती के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यो का भी प्रचार किया जायेगा। इस दौरान जसकरन सिंह कठेरिया, बसपा नेता महेन्द्र सिंह कटियार, जेमनी राजपूत, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, शरद कटियार, रजनीकांत कुशवाह जंगालीलाल बाथम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।