कठोर वाणी तथा उग्र स्वर वाले होते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :SUHANA

दिनांक 17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में नवंबर तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। नवंबर के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडि़या
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राशिफल 17 नवंबर 2013, रविवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप ज्यादा से ज्यादा घरवालों के साथ रहें. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. कर्ज की चिंता कम होगी। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम देखने को मिलेंगे।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप आनंद के मूड में रहेंगे. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 13 है. गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस महीने आपकी जीवन में खूब सारी यात्राएं लिखी हैं. आपका लकी रंग काला और लकी नंबर 10  है. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। संचय की बात बनेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके सामने पैसों से रिलेटेड कोई मुश्किल आ सकती है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 11 है. यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। क्रोध पर संयम आवश्यक है।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको बाहरी चीजें लुभा नहीं पाएंगी. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 7 है. आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। पूँजी निवेश बढ़ेगा।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

ना चाहते हुए भी आज आपको दोस्तों के बीच रहना पड़ेगा. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 8 है. आय-व्यय बराबर रहेंगे। सुसंगति से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आप इस सारे महीने लोगों की निगाहों में रहेंगे. आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 11 है. समाज, परिवार में आदर मिलेगा। नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन सीखने और सीखाने के नाम है. आपका लकी रंग नेवी ब्लू और लकी नंबर 8 है. किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपकी बुद्धि एवं तर्क से आपके कार्य में सफलता मिलने के योग हैं।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है. आपका लकी रंग पीला और लकी नंबर 4 है. व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज ज्यादातर घटनाएं घरेलू ही रहेंगी, इसलिए संभलकर. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 7 है. परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज कार्यस्थल पर सब मस्त रहेगा, आप तनाव मुक्त रहेंगे. आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 5 है. प्रबल आत्मविश्वास से कठिन कार्य भी हल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज किसी भी मौके को हाथ से मत जानें दें, आज बेहतर अवसर मिल सकता है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 19 है. महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।