गणपति के जयकारो से गूंजा नगर, जगह-जगह मूर्ति स्थापना

Uncategorized

GANESH JIफर्रुखाबाद: एक वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद आखिर गणपति फिर अपने भक्तो को आशीर्वाद देने के लिए उनके घरो में पधारे| कई दिनों से मूर्तियों की दुकानों पर गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीददारी की गयी| वही कई जगह मूर्ति स्थापना से पहले मूर्ति को नगर भ्रमण भी कराया गया| लोगो ने इस अवसर पर कन्या भोज का आयोजन भी किया|
GANESH JI 1शहर के कई मुख्य स्थानो पर मूर्ति स्थापना के साथ साथ इस बार कई नये स्थानो पर मूर्ति की स्थापना की गयी| शहर के श्री गणेश मानस मन्दिर में प्रतिमा को दूध, दही व गंगा जल से स्नान कराकर पूजा अर्चना की गयी| यंहा गणपति की मूर्ति बीते पांच दशक पुरानी है| वही परशुराम नगर गणेश सेवा सिमित अखाड़े के पास खतराना में मूर्ति की स्थापना की गयी| इसके आलावा घूमना सुतहट्टी व डबग्रान में गणेश की प्रतिमाये स्थापित की गयी| इसके अलावा नुनहाई गली, पल्ला मठिया देवी, खतरना में सिद्ध विनायक मन्दिर. पांडेश्वरनाथ मन्दिर में गणेश प्रतिमा भव्य स्थापना की गयी| पांडेश्वरनाथ मन्दिर में तो मूर्ति स्थापना के साथ साथ कन्या भोज का भव्य आयोजन भी किया गया | जय गणेश मण्डल कटरा डौरू नाथ में मूर्ति से पहले गणपति को नगर भ्रमण कराया गया| जिसके बाद गणेश की एक छोटी व बड़ी मूर्ति की स्थापना की गयी | नालामछरठा स्थित कांच वाले मन्दिर के गणपति भी आकर्षण के केंद्र बने हुए है|
भगवान गणेश को लेकर लोगो का उत्साह देखते वन रहा था| मूर्ति स्थापना को लेकर पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी|