यादव सिंह मामले में जल्द गिरेगी सपा सरकार: रामशंकर

Uncategorized

bjp ram shankar ktheriyaa mntriफर्रुखाबाद: जनपद पंहुचे मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा है की यादव सिंह मामले पर जल्द ही प्रदेश में विधान सभा चुनाव हो सकते है| इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकताओ व पदाधिाकरियो को तेजी से लगने के निर्देश दिये|

शमसाबाद में विभिन्य विकाश कार्यो का लोकार्पण करने से पूर्व आवास विकास स्थित पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री ने कहा की प्रदेश में यादव सिंह को पूर्व में मायावती संरक्षण दे रही थी ऐसी लिए वह भी इस मुदद्दे पर चुप है| अगर जांच हो जाये तो वह भी जेल जा सकती है|

वर्तमान में सपा सरकार उसे संरक्षण दे रही है| सपा की सरकार जल्द गिरेगी और प्रदेश में अगले वर्ष विधान सभा चुनाव हो सकते है| उन्होंने धर्मपरिवर्तन पर कानून बनने की वकालत की| यह भी कहा की यह भी कहा की यदि खुद कोई घर वापसी करता है तो उसका स्वागत है| श्री कठेरिया ने कहा की प्रदेश सरकार यादव सिंह के मसले पर सीबीआई जाँच के लिए लिखे तो केंद्र इसकी जाँच अवश्य कराएगी| उन्होंने बताया की इस सत्र में 19 बिल पास हुए है|
इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, शमसाबाद चेयर मैंन विजय गुप्ता, प्रभात अवस्थी, दिलीप, शैलेन्द्र राजपूत, राघव दत्त मिश्रा, भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रांशु दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे|
मंत्री ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण
मंत्री राम शंकर कठेरिया ने शमसाबाद में पंहुचकर तीन सड़को व अंडरग्राउंड स्ट्रीट लाईटो का लोकार्पण किया| इस दौरान काफी भीड़ रही| मंत्री ने विजय गुप्ता की पीठ ठोकी|