शैक्षिक महासंघ ने मानव संसाधन मंत्री को याद दिलाया राजनाथ का वचन

Uncategorized

sanjy tivriफर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव से पूर्व लखनऊ में आयोजित एक कर्मचारी समेल्लन में पंहुचे राजनाथ सिंह ने शिक्षको को पूर्व की पेंशन मंजूर कराने पर विचार करने को कहा था| जिसको पर अभी तक कोई कार्यवाही ना किये जाने के बाद शैक्षिक महासंघ ने मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया से भेट कर एक ज्ञापन सौपा है|

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल जनपद आये भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व् मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया से मिला| संगठन ने मांग की और कहा कि नियमित शिक्षको कि नियुक्ति कर शिक्षक के रिक्त पद जल्द भरे जाये| एक जनवरी 2004 से पूर्व कि पेंशन योजना लागूकि जाये| सभी चिकित्साको को निशुल्क चिकित्सीय सुबिधा देश भर में उपलब्ध करायी जाये|
आदि शिक्षको कि समस्याओ को मंत्री के सामने रखा| मंत्री ने उनकी बात केंद्र तक पंहुचाने का भरोसा दिया है| नरेश चन्द्र दुबे, पीआर सिंह कश्यप, व्रजराज किशोर मिश्रा, राजेश शर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे|