ब्रेकिंग:डेरी मालिक के गोली मारी

Uncategorized

mallu yadavफर्रुखाबाद: गुरुवार को अचानक गोली लगने से डेरी व्यवसायी गम्भीर रूप से घायल हो गया| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है| मामले की जाँच में पुलिस जुट गयी है|

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला निवासी मल्लू यादव पुत्र रामबाबू का बरगदियाघाट पर खेत है| वही वह अपने जानवरों का दाना भी रखता है| घायल मल्लू ने बताया की बरगदीयाघाट के ही निवासी बजरंगी पुत्र रोशन लाल व करुआ वाल्मीकि के सूअर उसकी झोपड़ी में घुस गये और उसके जानवरों का दाना खा लिया| जब इसका विरोध किया तो रोशनलाल व करुआ के साथ अन्य कई अज्ञात लोग भी आ गये और उसे गाली-गलौज करने लगे| तभी अचानक मारपीट होने लगी और मल्लू जमीन पर गिर गया| मौके का फायदा उठा कर आरोपियों ने फायर कर दिया| गोली मल्लू के सीधे कंधे में लगी| जिससे वह उठ कर भाग खड़ा हुआ| मल्लू के बताया की पीछे से भी एक फायर किया गया|

घायल मल्लू के गोली लगने की घटना की सूचना परिजनों को हुई तो उसके भाई संजीव यादव व कुलदीप मौके पर पंहुचे और उसे लेकर कोतवाली पंहुचे जंहा से पुलिस ने उसे लोहियाअस्पताल में भर्ती कराया|

वही सूत्रों के अनुसार सूअर जब मल्लू की झोपड़ी में घुसा तो उसने तमंचे से सूअर को गोली मार दी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| आरोपी पक्ष ने बताया की मल्लू ने सुअर को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली| कोतवाली पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है|