शिवपाल सिंह ने जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष की लगायी क्लास

Uncategorized

ramsevak yaddavफर्रुखाबाद: मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ धक्का-मुक्की व दमयंती व उर्मिला के जमीन पर गिरने से वह आक्रोशित हो गए उन्होंने मौेके पर खड़े जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव व नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता की जमकर क्लास लगा दी|

medikal kalej shivpaalउनका हेलीकाप्टर डॉ० जितेंद्र यादव के मेडिकल कालेज में उतरने से लगभग सभी सपा नेता उनके हैलीपैड के निकट पंहुचे| तभी नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के नेतृत्व में रंजीत चक व रजत क्रांतकारी नारेवाजी करने लगे| नारेबाजी से हालत बिगड़ गए| भीड़ आगे पैर छूने के लिए बढ़ गयी| सभी मंत्री के पैर छूना चाहते थे|

इससे धक्का मुक्की शुरू हो गयी| जिससे पूर्व चेयर मैंन नगर पालिका दमयंती सिंह, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सुषमा जाटव गिर गयी| वही मंत्री शिवपाल सिंह को भी भीड़ में कई धक्के लगे| यह सब होने से वह आग बबूला हो गए| मंत्री ने सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव से कहा की यह सब क्या हो रहा है पार्टी में यह सब कुछ नही चलेगा| आप को यदि जिलाध्यक्ष नही रहना तो कुर्सी छोड़ दीजिये| वही विश्बास गुप्ता को भी आड़े हांथो लिया|

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने मंत्री से कहा की कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए यह सब कर रहे है| जिस पर मंत्री ने कहा इस तरह के कार्य करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी| जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा उनके साथ इस तरह की कोई बात नही की गयी|
jitendr singhनगर अध्यक्ष ने भी इस तरह की बात उनके साथ होने की पुष्टि नही की है| विश्वास गुप्ता ने बताया की मंत्री उन्हें अपने साथ हेलीकाप्टर से लखनऊ लेकर गए है| मंत्री उनसे नाराज नही है|
मंत्री ने डीएम-एसपी के साथ डॉ० जितेंद्र से की गुप्त वार्ता
मेडिकल कालेज ग्राउंड में उतरने के बाद मंत्री शिवपाल सिंह ने डॉ० जितेंद्र सिंह उनकी पत्नी डॉ० अनीता रंजन को साथ लेकर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान व पुलिस अधीक्षक विजय यादव के साथ वर्ता की| जिसको लेकर सपा में चर्चा है| डॉ० के आँगन में मंत्री का हेलिकप्टर उतरने के बाद उनकी सपा में पकड़ का भी अंदाजा लग गया|
नरेंद्र सिंह यादव से भी गर्मजोशी से मिले शिवपाल
कार्यक्रम में पंहुचने के बाद जैसे ही मंत्री मंच पर चढ़ने के लिए गए तो उनकी नजर नरेंद्र सिंह यादव पर पड़ी| जिससे उन्होंने पूर्व मंत्री से खुद चलकर हाथ मिलाया और हालचाल भी लिए|