राजेन्द्र नगर महोत्सव में पूर्व मंत्री खोलेगे विकास योजनाओ का पिटारा

Uncategorized

RAJENDR SINGH YADAV copyफर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद स्थित ग्राम भूडनगरिया में होने जा रहे राजेन्द्र नगर महोत्सव में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अपने क्षेत्र के विकास के लिये विभिन्य योजनाओ का शिलान्यास करेगे|
राजेन्द्र नगर मोहत्सव के अध्यक्ष सचिन सिंह यादव(लव) ने बताया की कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये विभिन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है| जिसमे विकास प्रदर्शनी, भजन संध्या, शिक्षक सम्मेलन, कुश्ती प्रतियोगिता, एक शाम बालीबुड के नाम सहित विभिन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे| 22 नबम्बर से लेकर 28 नबम्बर तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव करेगे| इसी के साथ वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर उसी दिन विभिन्य विकास कार्यो का शिलान्यास करेगे| जो उनकी विधायक निधि से होगा|
महोत्सव में जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी श्री नारायण शुक्ला, मोहम्दाबाद व्लाक प्रमुख बसंती देवी आदि शामिल होंगी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]