मुफ्त पेट्रोल भरा कर भाग रहा दबंग गिरफ्तार

Uncategorized

mhendr kmallganjफर्रुखाबाद:(कमालगंज) अपनी दबंगई के चलते पेट्रोल से टंकी फुल कराकर भाग रहे बलात्कार के मामले में नामजद आरोपी को पम्प कर्मियों ने पकड़ कर धुन दिया| मौके पर पंहुची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम बझेरा मलिक पट्टी निवासी दबंग महेंद्र पुत्र रामचंद्र बुधवार को रजीपुर स्थित एचएसए पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भराने पंहुच गया| महेंद्र ने बाइक की टंकी फुल करा ली| जब तक सेल्स मैंन कुछ समझ पाता महेंद्र भाग खड़ा हुआ| भाग रहे महेंद्र को सेल्समैन ने दबोच लिया| जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने मिलाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी|

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने पम्प मालिक अयाजुद्दीन उर्फ पप्पू की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली| पकड़े गये आरोपी महेंद्र पर चार वर्ष पूर्व बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]