गंगा में कूदी दो छात्राये, एक की हालत गम्भीर

Uncategorized

doli bbliफर्रुखाबाद: बीते 24 घंटे पूर्व घर से गायब हुई दो छात्राओ ने शनिवार को गंगा में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया| स्थानीय लोगो ने छात्राओ को गंगा से निकाल कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महावीर नगला निवासी सर्वेश वाथम की 17 वर्षीय पुत्री डोली व पड़ोसी विनोद कुमार की पुत्री बबली बीते दिन 11 बजे घर से गायब हो गयी| परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नही चला| शनिवार को दो छात्राये जब गंगा में कूदी तो बाहर निकालने के बाद उन्होंने अपना नाम पता बताया जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी|
लोहिया अस्पताल पंहुचे दोनों के पिता ने बताया की डोली जनता इंटर कालेज कमालगंज में कक्षा 12 की छात्रा है| वही बबली एच एस डिग्री कालेज में बीए दूसरे वर्ष की छात्रा है|
घटना के पीछे कारण का अभी पता नही चल सका है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]