हिन्दू महासभा ने बालू खनन व मछली मारने वालो की कई नावो को फोड़ा

Uncategorized

gangaa 8फर्रुखाबाद: सफाई करने के दौरान हिन्दू महासभा ने मछली मारते बालू खनन करते कुछ नावो को देख लिया| जिसके बाद कार्यकर्ताओ ने कोतवाल के सामने ही कई नावो में छेद कर दिए| नावो को फोड़ने के दौरान दुसरे समुदाय के लोगो का विवाद भी हो गया| जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर बमुश्किल समाप्त कराया|
हिन्दू महासभा के कई कार्यकर्ता सोताबहादुर के निकट पंहुचे तो उन्होंने बालू खनन कर रही कई नावो पर बालू लदी देखी जिसके बाद पुन: कार्यकर्ताओ में आक्रोश आ गया और उन्होंने कई नावो में सुजा भोक दिया| जिसके बाद विवाद की स्थित बन गयी| दोनों तरफ से डंडे खीच गये| जमकर धक्कामुक्की की गयी| विवाद होता देख शहर कोतवाल राजकुमार सिंह व सोताबहादुर के प्रधान जमील ने बीच बचाब कर मामले को शांत कराया|
फ़िलहाल घाट पर हिन्दू महासभा की इस पहल से सफाई नजर आयी वही गंगा को गंदा करने वालो में दहशत|