गंगा पर गदर: गंदगी फैला रहे लोगो को हिन्दू महासभा ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फायरिंग

Uncategorized

ganga 2फर्रुखाबाद: प्रशासन के रोज रोज के लालीपाप से तंग आ कर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने गंगा घाट पर वह कर दिया जिसे जनपद की पुलिस अन्य कोई संगठन अभी तक नही कर सका| संगठनो ने तो केवल फोटो सेशन कर ही जनता की सहानभूति बटोरने की कोशिश लेकिन जिस तरह का सफाई अभियान हिन्दू महा सभा ने आज किया वह देखने लायक था| स्वर्ग धाम पर खुद झाड़ू लगाकर सफाई में जुटे संगठन के कार्यकर्ताओ को जब कुछ लोग मछली मारते व बालू खनन करते दिखे तो वह आगबबूला हो गये| और उन्होंने कई को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया| धटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और भड़क रहे विवाद को जैसे तैसे शांत किया| गंगा में मिले किसी जानवर की आंतो को देखकर भी आक्रोश भड़का| जिस पर कोतवाल ने जाँच कर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया|
gangaa4हिन्दू महा सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के नेतृत्व में तकरीवन आधा सैकड़ा कार्यकर्ता झाड़ू व हथियारों के साथ गंगा धाट पंहुचे| सुबह-सुबह अचानक पंहुचने पर कई लोग मौके पर ही शौच करते मिल गये| जिससे कार्यकर्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिये| कुछ कार्यकर्ताओ ने उनकी पिटाई भी कर दी| धाटो पर भारी मात्रा में शौच व अन्य गंदगी पड़ी देखी| गंगा में कई लावारिश फेंकी गयी लाशें बदबू फैला रही थी| सफाई के दौरान कार्यकर्ताओ ने सफाई करने के दौरान धाट के किनारे झंडे लगा दिए| और चेतावनी दी की कोई भी शख्स गंगा के किनारे गंदगी करता मिला तो उसका परिणाम अच्छा नही होगा| संगठन ने कई राउंड नारेवाजी के साथ फायरिंग भी की|
सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओ की नजर गंगा में तैर रही एक बोरी पर पड़ी जब उसे निकाल कर देखा गया तो उसमे किसी बड़े जानवर की आंते मिली जो बुरी तरह सड रही थी| इस पर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने फोन पर जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार व् पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर से फोन पर बात की व स्थित से अवगत कराया| और मिली आंतो को जाँच के लिए लैब भेजने व मुकदमा दर्ज करने की बात कही| पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल कोतवाल फर्रुखाबाद राजकुमार सिंह व् एसएसआई हरीश चन्द्र कई चौकी इंचार्जो के साथ मौके पर पंहुचे व बोरी को जाँच के लिए भेजा| तभी किसी कार्यकर्ता की नजर नव में रखे मछली पकड़ने वाले जाल पर पड़ी| जिसके बाद जाल भी पांचालधाट चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार को कब्जे में दे दिया गया| जिसके बाद काफी संख्या में और फ़ोर्स भी बुला लिया गया| देर शाम तक फ़ोर्स मौके पर तैनात रही|
इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा, मनु वर्मा आदि भी मौजूद रहे|