स्वच्छता अभियान में 1.01 करोड़ से बदलेगी गांवों की तस्वीर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: निर्मल भारत अभियान के तहत 23 अक्तूबर तक चलने स्वच्छता कार्यक्रम में गाँव गाँव लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करने के लिए 1,01,21,500 रूपए धनराशि व्यय की जाएगी| यह जानकारी जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी| डीएम ने कहा की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है| माडिया को इस प्रकार के कार्यक्रमों को अधिक प्रचारित करना चाहिए|
डीएम ने कहा कि देश में गंदगी की बहुत बड़ी समस्या है| जिसको देखते हुए ही शासन ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है| उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता के बिना स्वच्छता संभव नहीं है| लोगों को जागरूक करने में माडिया की बहुत बड़ी भूमिका है| उन्होंने कहा की 2 अक्तूबर को झाडू लगाने का भी यही अभिप्राय था की लोग यह समझे की जब बड़े नेता और अधिकारी झाडू लगा सकते हैं तो वह स्वयं अपने घर और आसपास की सफाई क्यों नहीं कर सकते| उन्होंने कहा की इस उद्देश्य की पूर्ती के लिए ही तमाम कार्यक्रम तय किये गए हैं| जिनमे ऑडियो विजुअल वेन चलाने, न्याय पंचायत स्तर पर स्कूलों की प्रतियोगिताएं, स्कूलों में छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण शामिल है| इसी प्रकार लोगों को जागरूक करने के लिए कई और कार्यक्रम संचालित होंगे| जिनपर कुल 1,01,21,500 रूपए धनराशि व्यय की जाएगी| अकेले ऑडियो विजुअल वेन 15.36 लाख रूपए व्यय होंगे| स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता में 7.83 लाख खर्च होंगे|