सुतहट्टी मार्ग निर्माण के लिए विकास मंच फिर लामबंद

Uncategorized

vikas manchफर्रुखाबाद: सुतहट्टी मार्ग निर्माण में हो रही देरी को लेकर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन किया| पालिकाध्यक्ष पति ने तीन दिन के अन्दर सड़क निर्माण प्रारम्भ कराने का भरोसा दिया है|

शहर के प्रमुख सुतहट्टी मार्ग का निर्माण पिछले कई महीनों से लटका हुआ है| सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| लोगों की इस समस्या की ओर नगर पालिका का ध्यान नहीं जा रहा है| जिसके चलते विकास मंच कार्यकर्ताओं ने रविवार को पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के लोहाई रोड स्थित आवास के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और सड़क के निर्माण की मांग की| विकास मंच कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व उनके पति मनोज अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारे वाजी कि| आधा धंटे तक चली नारेवाजी के बाद मनोज अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय में बुलाकर वार्ता की| वार्ता के दौरान विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन और पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल के बीच नोक झोंक भी हुई| राहुल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के कई बार के आश्वासन के बाद भी सड़क नही बनी है| कई धर्मिक आयोजन इसी सड़क होते है और अभी हाल में हुए भी हैं|

राहुल ने पालिकाध्यक्ष के पति पर जानबूझ कर सड़क निर्माण ना कराने का आरोप लगाया| जिस पर मनोज अग्रवाल ने उन्हें आने वाले मंगलवार की शाम तक निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया| साथ ही पालिकाध्यक्ष के दरबाजे पर इस तरह के प्रदर्शन को गलत बताया| उन्होंने कहा कि हरएक समस्या का हल जाम या नारेवाजी नही होता है| कुछ मामले आपस में मिल बैठकर भी सुलझाए जा सकते हैं|
इस दौरान हिमांशु मिश्रा, रविराज, अजय कटियार, शुभम दीक्षित, प्रतीक कटियार, मोहसिन, विजय मिश्र, राहुल मिश्रा, रोहित कुमार व संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|