पड़ोसी ने महिला को घर में घुसकर गोली मारी

Uncategorized

GOLI 1फर्रुखाबाद: बीती रात एक महिला के घर घुस कर गोली मार कर घायल कर दिया| घटना कोप अंजाम देने के बाद पड़ोसी फरार हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| पुलिस जाँच में जुटी है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शांति नगर पजाब निवासी गुड्डी देवी पत्नी अजय का अपने पड़ोसी से काफी पुराना विवाद चल रहा है| घायल महिला का आरोप है की उसके पड़ोसी सुनील अपने भाईयो के साथ देर रात उसके घर में घुस आये और तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया | जिससे गोली उसके हाथ में लगी| महिला वही गिर गयी|
आरोपी मौका देखकर फरार हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| घटना के पीछे पुराना विवाद बताया गया है| कुछ समय पहले तेजाब फेंकने के मामले में महिला के पुत्र आरोपी बनाये गये थे|