आज जन्मे व्यक्ति बुरी संगत में पड़ गये तो कभी नहीं सुधर सकते

Uncategorized
आज जिनका जन्मदिन है (14.10.2012)

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 अक्टूबर को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 1932,1955, 2003, 2005, 2009, 2012, 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 14 अक्टूबर 2012

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपका लोग आसानी से फायदा उठा लेते हैं जब आपको सबके बारे सब पता ही है तो आप अपने को सफर न कराइए. आपकी लकी कलर है ब्लू और लकी नंबर है 25.व्यावसायिक सहयोग मिल सकेगा। आमदनी के अनुरूप ही खर्च करें। आगे आने वाले संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर आपको सच्चाई के बारे पता नहीं है तो मैटर पर ध्यान दीजिए . आपकी लकी कलर है ब्राउन और लकी नंबर है 7. नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी। मन में नए उत्साह, ऊर्जा का संचार होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आपका दिन बहुत ही खूबसूरत रहेगा, आज आप छोटे बच्चों के साथ आनंद ले सकते हैं. आपकी लकी कलर है ब्लैक और लकी नंबर है 10. आपसी मामलों को सावधानी से हल करना होगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

कॅरियर की ग्रॉथ सही होगी. आप वह सब कर पाएंगे जो आपने सोच रखा है . आपकी लकी रंग है यलों और लकी नंबर है 4. निज प्रयासों से अपने बलबूते पर उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आप अपने एकेलेपन को दूर करने के लिए पेट ले आ सकते हैं अगर आप पेट लवर हैं तो .आपकी लकी कलर है ग्रीन और लकी नंबर है 2.संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य में नीरसता की समाप्ति होगी। बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज रोमांस के लिए दिन बहुत अच्छा है. आपकी लकी रंग है ऑरेंज और लकी नंबर है 9. वाहन अथवा भूमि क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

जिससे आप प्यार करते है उसके बारे में वह सब चीज बताएं जो आप सोचते हैं. आपकी लकी रंग है डार्क ब्लू और लकी नंबर है 8. भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। अच्छे कार्य से आपके उत्साह की वृद्धि होगी। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपको अपनी सुंदरता दिखाने की जरूरत है. आपकी लकी रंग है ग्रे और लकी नंबर है 11. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)

आप अपने आप को दूसरों की सहायता के लायक बनाएं . आपकी लकी रंग है कार्बन ब्लैक और लकी नंबर है 13.  कार्यक्षेत्र में जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। मानसिक उत्तेजना पर संयम रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आप उन्ही लोगों से बात करें जो आपका साथ स्थाई रूप से देने वाले हैं. आपकी लकी कलर है पिंक और लकी नंबर है 17. सोचे हुए काम बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

जरूरी नहीं है कि आप सभी काम आज ही निपटाए कुछ कल के लिए भी छोड़ दें. आपकी लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर है 1. शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

जो लोग आपके बारे में जानना चाहते हैं, समझना चाहते हैं उन्हें अपने करीब आने दीजिए. आपकी लकी कलर है लाइट ग्रीन और लकी नंबर है 19. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी।