चौदवां मानस सम्मलेन में राम कथा की अमृत वर्षा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: डीपी बीपी कालेज मदारबाड़ी के मैदान में शुरू हुए चौदवें मानस सम्मलेन में मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दशरथ अजर बिहारी|| की गूँज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन के हांथो से पूजा अर्चना कर किया गया| समिति के सभी सदस्यों ने भी मजिस्ट्रेट के साथ में पूजा अर्चना कर आरती उतारी|

कार्यक्रम के शुरू होने के पश्चात महोवा से आये रविकांत तिवारी भजन सम्राट व मानस बिदुषी साधना तिवारी ने राम कथा की भक्तिमय अमृत वर्षा की| जिससे आये सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने डटकर राम कथा की अमृत वर्षा का रसपान किया| अन्य कथा वाचकों ने संत राकेश दास जी नागा हनुमान गढ़ी अयोध्या श्री रमेश रामायणी जालौन, नीरज पाण्डेय गाजीपुर व कुमारी पूजा पचौरी भिंड मध्य प्रदेश के श्रीमुख से भक्तों ने कथा सुनी|

वैदिक कार्यक्रम व पूजन पंडित अरविन्द कुमार चतुर्वेदी व सर्वेश शुक्ला के द्वारा किया गया| संचालक ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि सूर्य पूजा २ नवम्बर २०११ को ७ बजे, श्री रामजन्मोत्सव ४ नवम्बर रात ८ बजे, श्री राम विवाह उत्सव ५ नवम्बर रात ८ बजे , श्री सुन्दर काण्ड पाठ संगीत माय चिंता मणि फर्रुखाबाद द्वारा ६ नवम्बर दोपहर १२ बजे व श्री राम राज्य अभिषेक ६ नवम्बर रात ९ बजे होगा| चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है| फर्रुखाबाद से ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भक्तगण आ रहे हैं|