फायरिंग कर रहे गुलावी गैंग कमांडर के पति सहित चार को पुलिस ने राईफल सहित दबोचा,

Uncategorized

sunil yadavफर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से मकान कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिए जिसके चलते गुलावी गैंग के कमांडर अंजली यादव के पति ने मकान पर कब्ज़ा करने के इरादे से अपनी राईफल से कई फायर किये तो उनके साथियों ने नाजायज असलाहो से गोली चलाकर दहशत फैला दी| जिससे मोहल्ले में हडकंप मच गया| लोग घरो में दुवक गये| सूचना पर पंहुची पुलिस ने अंजली के पति व उनकी लईसेंसी रिवाल्बर सहित चार चार को हिरासत में ले लिया| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|
फतेहगढ़ कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला दक्षिण निवासी रामसेवक यादव का मकान है | सूत्रों के अनुसार रामसेवक यादव ने तकरीवन 30 वर्ष पहले यह मकान रमेश चन्द्र कठेरिया नाम के एक व्यक्ति से खरीदा था| जिसका इकरार नाम एक स्टाफ पर कराया गया था| बीते तकरीवन आठ वर्ष पूर्व रामसेवक यादव के एकलौते पुत्र सरनाम सिंह व पुत्रबधू की मौत हो गयी| वही बेटे के मौत के गम में रामसेवक की भी बीते चार वर्ष पूर्व मौत हो गयी|
सरनाम केतीन बच्चे 16 वर्षीय पुत्र जबर सिंह व पुत्री रिन्की यादव व अलका उस मकान में रह रहे है| जबर सिंह को भी मोहल्ले के कुछ लोगो ने ही शराव की लत लगा दी| उसने शराब पीने के लिए पड़ोसी एक व्यक्ति से कुछ रूपए सूद पर लिए थे| जिन्हें वह नही लौटा सका और दारू में उड़ा दिये| सूदखोर ने किसी तरह से उसके मकान का बैनामा करा लिया| उसका दावा है की बैनामा पूर्ण तरीके से सही है| आज ही इसी मकान पर सुनील यादव ने सुबह मकान खाली देख अपने ताले लगा दिये थे| जब घर पर रिंकी ने पंहुच कर ताला तोड़ने का प्रयास किया तो महाभारत शुरु हो गयी|
कब्जा करने के इरादे से गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव के पति सुनील यादव अपनी लाइसेंसी राईफल व मोहल्ले के ही बंशीधर उर्फ़ पप्पू कठेरिया व छोटे धोवी सहित तकरीवन आधा दर्जन लोग मोहल्ले में पंहुच गये और दहशत फ़ैलाने के इरादे सेदिन दहाड़े फायरिग शुरु कर दी| उनके साथियों ने तमंचो से कई राउंड फायर झोक दिये| मोहल्ले के घरो के दरवाजे लात मार कर तोड़ने का प्रयास किया| दबंगो ने गब्बर सिंह की तरह फरमान जारी कर दिया की यदि मकान मालिक उनके घरो में छिपे है तो उन्हें बाहर निकाले नही तो खैर नही|
जानकारी होने पर पीएसी के जवानो के साथ कोतवाली पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुची और हंगामा व फायरिंग कर रहे सुनील यादव व उनके साथियों सहित उनकी राईफल कब्जे में ले ली| चारो को पुलिस ने कोतवली भेज दिया| जिनसे पूछताछ की जा रही है|
सुनील यादव का कहना है की उनके पास मकान का बैनामा है|
युवती ने लगाया लूट का आरोप
मकान में ताले डालने के समय मकान में कोई नही था| पीड़ित रिंकी का आरोप है की उसके घर में रखा जेबर व अन्य सामन दबंगो ने लूट लिया| पुलिस इस बाबत भी जाँच कर रही है|