नहा रही महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Uncategorized

imagesफर्रुखाबाद : अपने घर में नहा रही महिला को दबोचकर उसके जेठ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला व उसकी पुत्रियों के साथ डंडों से जमकर मारपीट की और फरार हो गया| पीड़िता ने मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आदेश थानाध्यक्ष को दिया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिरियाडांडा निवासी महिला दो दिन पूर्व 30 अगस्त की दोपहर घर में नहा रही थी। तभी उसका जेठ वहां पहुंचा और महिला को दबोच लिया। महिला का आरोप है की जेठ ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसकी दो पुत्रियां भागकर वहां आ गई। पुत्रियों के चीखने पर पास पड़े डंडे से जेठ ने महिला व उसकी दोनों पुत्रियों की पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गये। इससे आरोपी जेठ मौके से महिला को धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया से भेंट कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी।
एएसपी राम भुवन चौरसिया ने शमसाबाद थानाध्यक्ष को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।