आखिर चर्चित बार्ड आया के डीएम ने दिये तत्काल ट्रांसफर के निर्देश

Uncategorized

dmफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिलाधिकारी ने कमालगंज स्वस्थ्य केंद्र का निरिक्षण किया जिसमे चर्चित वार्ड आया रजनी परिहार के ट्रांसफर के निर्देश दिये है|
डीएम नरेन्द्र सिंह चौहान ने निरिक्षण के दौरान अस्पताल के अभिलेख चेक किये| निरिक्षण के दौरान उन्हें वार्ड आया रजनी परिहार के समय पर डियूटी पर ना आने और उनके ना आने पर भी उपस्थित रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर होने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद अपर चिकित्साधिकारी डॉ राजवीर सिंह को वार्ड आया का ट्रांसफर किसी ग्रामीण क्षेत्र में करने व उससे प्रति दिन डियूटी कराने के निर्देश दिये|
वही वार्ड आया के इस व्यबहार पर अब तक कोई कार्यवाही ना होने पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ मानसिंह की क्लास लगा दी|
इसके बाद जिलाधिकारी ने कमालगंज व्लाक का भी निरिक्षण किया| जिसमे अभिलेखों के निरिक्षण के दौरान डीएम ने जनशिकायत रजिस्टर मे वर्ष 2012 से 2014 तक केबल 13 शिकायते ही दर्ज होने पर नारजगी जतायी| नवही व्लाक प्रमुख रसीद जमाल सिदिकी ने जिलाधिकारी से कहा की लोकसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने व्लाक प्रमुख के कार्यलय का वोर्ड तोड़कर जमकर हंगामा किया था जिस अपर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई| जिस पर जिलाधिकारी ने कमालगंज थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव को निर्दश दिये की व्लाक के डीडीओ बलराम सिंह से घटना के सम्बन्ध में तहरीर ले कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीक्रत कर कार्यवाही करे|