बिजली संकट से आक्रोशित व्यापार मण्डल व हिन्दू महासभा का हल्लाबोल

Uncategorized

jaamफर्रुखाबाद: जनपद में हो रही विधुत कटौती को लेकर आक्रोशित व्यापार मण्डल ने घुमना पर जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारबाजी की| वही चौक हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने जाम लगाकर मुख्यमंत्री के पुतले को फूंकने का प्रयास किया लेकिन तब तक प्रशासन व पुलिस मौके पर पंहुच गयी| जिससे उनकी योजना सफल नही हो सकी|
जिले में बिगड़ी बिजली व्यवस्था व कानून व्यवस्था पर नाराजव्यापार मण्डल ने घुमना पर चक्का जाम कर दिया व्यापारी नेता अरुण प्रकाश ददुआ के नेतृत्व में धरने पर बैठे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने कहा की 24 घंटे में मात्र 6 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नही हो रही है| जिसके चलते व्यापरियों के साथ लूट, डकैती व अपहरण जैसी घटनाओ का सामना करना पड़ रहा है| व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है| व्यापरियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पर जिले की व्यवस्था काबू में नही हो पा रही है|
जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे व्यापारियों का ज्ञापन मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी ने लिया और मांगो का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया| इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा(बांबी), नगर अध्यक्ष मो० इकबाल खां, महामंत्री राजकुमार गौतम (राजू), डॉ दिनेश अग्निहोत्री, आफ़ताब अंसारी, विधानन्द आर्य, राकेश सक्सेना व अजय मल्होत्रा आदि मौजूद रहे|
वही चौक पर हिन्दू महा सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने चौक बाजार पर जाम लगाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| संगठन ने मांग की है की जनपद में बिजली व्यवस्था की बहाली रोस्टर के अनुसार की जाए| संगठन के युवा नगर मंत्री मानू वर्मा ने कह की बजरिया में बिजली के तार ठीक नही है| वही पडोस के मोहल्ले में जब लाइट आती है तो बजरिया में क्यों नही आती| राजेश मिश्रा ने अधिशसी अभियंता का सरकारी फोन ना उठने की शिकायत की तो नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें फोन पर ही जमकर क्लास लगा दी| और कल से ही नहर में बिजली के तारो की व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिये|
इस दौरान हिन्दू माह सभा के नेताओ ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का प्रयास भी किया लेकिन तभी अचानक नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह आदि मौके पर पंहुच गये जिससे उनकी योजना धरी रह गयी| इस दौरान राम जी मिश्रा, राजेश मिश्रा(पिंकी), दीपक शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, श्याम शाक्य, विशाल सागर, सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे|