ब्रेकिंग न्यूज़: भूमि विवाद में भाई ने गोली से भूना

Uncategorized

goli2फर्रुखाबाद:(कमालगंज) जब अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा नही है तो फिर अपराध तो बढ़ेगा ही| एक तरफ जनपद में दो दिन से डेरा डाले सभी थानेदारो के साथ शांति व्यवस्था के विषय में बैठक ले रहे थे| तो वही दूसरी तरफ कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में सगे भाई ने भूमि विवाद के चलते गोली मार दी| घायल की हालत गम्भीर है होने के कारण उसे लोहिया अस्पताल के लिए भेजा गया है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
गांव का ही शेरसिंह पुत्र महाराम वर्मा अपनी माँ के साथ रहता है| उसके दो भाई रामतीर्थ व ब्रजेश पडोस के गांव नगुनगला में रहते है| शेरसिंह व ब्रजेश का विवाह नही हुआ था| माँ के साथ रह रहे शेरसिंह को माँ अपनी सम्पत्ति दे रही थी| जिस बात से दोनों भाई खफा थे| शेरसिंह के साथ कई बार झगड़ा भी कर चुके थे|
शुक्रवार को शेर सिंह जब दवा लेकर लौट रहा था तभी गांव के निकट तिराहे पर उसका भाई रामतीर्थ मिल गया| जिसके साथ काफी समय तक दोनों की कहा सुनी होती रही और बाद में जब रामतीर्थ की दाल नही गली तो उसने तमंचे से उसके ऊपर गोली चला दी| गोली लगने से शेरसिंह वंही गिर गया और रामतीर्थ फरार हो गया | सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पंहुचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज अपनी सरकारी जिप से भेजा| जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है|
थानाध्यक्ष के अनुसार अभी किसी ने घटना के सम्बन्ध में कोई तहरीर नही दी है\ तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी|