जेडी के सामने खुली स्वास्थ्य कर्मियों की पोल

Uncategorized

jd yes pi pandey  dr maan singhफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जेडी डॉ एस पी पाण्डेय ने कमालगंज स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया | लेकिन वह तब आगबबुला हो गये जब नर्स ने टीकाकरण की सही जानकारी तक नही दे पायी| जिस पर उन्होंने अधीक्षक की भी क्लास लगा दी|
स्वास्थ्य केंद्र में पंहुचने से पहले ही साफ सफाई कर दी गयी थी| सब कुछ दुरुस्त था लेकिन जब जेडी ने एएनएम रेनुका से बच्चों को टीकाकरण किये जाने के बारे में पूंछा तो वह संतोष जनक उत्तर नही दे पायी| जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मान सिंह की क्लास लगा दी|
उन्होंने अभिलेख चेक करने के लिए एआरओ अब्दुल गफ्फार को बुलाया लेकिन वह जेडी को चकमा दे गये| जिस पर जेडी ने नारजगी दिखायी, और कहा की वह सीएमओ से बात कर कार्यवाही के लिए कहेंगे| उन्होंने डॉ मान सिंह को निर्देश दिये की स्टाप के साथ बैठक कर समय समय पर टीकाकरण व अन्य विषयों पर जानकारी दे| जिससे कर्मचारियों में जानकारी बनी रहे|