भूमि विवाद में साईकिल सवार को गोलिंयो से भून मौत के घाट उतारा

Uncategorized

CO , PAPUफर्रुखाबाद:(राजेपुर) भूमि विवाद के कई मुकदमो में अपनी पैरवी में जुटे एक साईकिल सबार की मोटरसाईकिल सबार हमलावरों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरह निवासी 50 वर्षीय पप्पू उर्फ़ भगवान सरन वाजपेयी कचेहरी से तारिक कर लौट रहा था| जब वह राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया की मोड़ के निकट पंहुचा तो मोटरसाईकिल सबार हमलावरों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गये| पप्पू की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी| सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक अपने घर जाने से पहले घटियाघाट के दीनदयाल बाग़ निवासी अपने बड़े भाई रामबाबू बाजपेयी के घर पर रुका था| जिसके बाद वह घर के लिए निकला था|
पुलिस को जाँच पड़ताल के समय घटना स्थल से ही चार 315 बोर के कारतूस के खोखे बरामद हुए है| घटना के पीछे भूमि विवाद बताया गया है|
सीओ योगेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की तत्काल मुकदमा लिखने के निर्देश दिये गये है| जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जायेगा|