थानेदार के हमराही पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Uncategorized

PULIS 1फर्रुखाबाद: एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है की थानेदार के हमराही ने उसके घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ की है| एस पी ने मामले में जाँच के आदेश दिये है|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढिया काशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने शिकायत की है और कहा की बीती रात तकरीवन नौ बजकर तीस मिनट पर कालोनी निवासी आकिल व रोहित के बीच विवाद हो गया| जिसमे महिला के पति चमन ने दोनों को अलग-अलग कर दिया| बाद में दोनों पक्ष थाने गये और समझौता हो गया| रात में थानेदार का हमराही सिपाही के साथ रोहित व मल्लू उसके घर पर आ गये आरोप है की सिपाही ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और बाद में धमकी देता हुआ चला गया|
पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर से भेट कर शिकायत की| पुलिस अधीक्षक न जांच कराए जाने की बात कही है|