सपाईयों ने बाइक चलाकर पार्टी के लिए कसरत की

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में वाहन रैली निकालकर ताकत दिखाई|

दोपहिया वाहनों का काफिला पटेल पार्क से रवाना हुआ| वाहन जुलूस बजरिया, बीबीगंज, पक्कापुल, रेलवे रोड, नखास, खटकपुरा, सधबाड़ा होता हुआ लालगेट तिराहे पर पहुंचा| वर्षा होने के कारण कार्यकर्ता पानी से सरावोर हो गए थे|

अधिवक्ता सभा की प्रदेश अध्यक्ष मधुलिका यादव ने कार्यकर्ताओं की हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि अब सूबे में मुलायम सिंह की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है| जुलूस में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रत्याशी उर्मिला राजपूत, चाँद मोहम्मद खां आदि मौजूद रहे|