बीजेपी ने धरना दे राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन में जनपद के जिलामुख्यालय पर पदाधिकारियों ने धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और जिलाधिकारी के राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन सौपा |
bjp 1फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में बीजेपी नेताओ ने जमकर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा और कहा की सरकार जनपद के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है | पुरे जनपद में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है |सरकार को चाहिए की शहर क्षेत्र में 18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रो में 16 घंटे बिधुत आपूर्ति की जाये |वही विधुत खम्भों को सडक से दूर कर कर दिया जाये |वही सभी प्रस्तावित विधुत सब स्टेशन को तत्काल पूर्ण कराया जाये |
साथ ही साथ सभी ग्रामीण क्षेत्रो में लाइने खीची जाये व घरेलु के साथ साथ व्यावसायिक विधुत दरो में को संशोधित किया जाये | बीजेपी नेताओ ने यह भी मांग की ग्रामीण क्षेत्रो में विधुत क्रय पर 50 प्रतिशत की छुट मिलनी चाहिए |

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार,महामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,पूर्व जिलाध्यक्ष भुदेव राजपूत, नहर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़,महामंत्री रामवीर शुक्ला,युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी,दिलीप भरद्वाज ,प्रभात अवस्थी,प्रदीप सक्सेना,सीपी सिंह परिहा,ब्रजकिशोर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे |