सरकार की हनक दिखाने पर हवालात में बंदी ने तोड़ी नाक…..

Uncategorized

VIay Yadavफर्रुखाबाद: अदालत में पेशी पर आये गंभीर अपराधो के दो कैदी आपस में हवालात में ही भीड़ गए| मामला वर्चस्व कायम करने को लेकर हुआ| पेशी पर आये कैदियो के मारपीट करने की घटनाये लगातार बढ़ती जा रही है| तीन दिन पहले केंद्रीय कारगर से पेशी पर आये कैदियो ने तो सिपाहियों को ही पीट दिया था| घायल हुए कैदी का अस्पताल में डाक्टरी मोयना करा कर ऍफ़ आई आर लिखी जा रही है|

फतेहगढ़ के सेशन हवालात में पेशी पर आये विजय यादव उर्फ़ बबलू और सूरज उर्फ़ छुन्ना आपस में भीड़ गए| सूरज में विजय की नाक फोड़ दी| हवालात में उस वक़्त ७५ बंदी मौजूद थे| बन्दियो ने बताया कि विजय यादव अपनी सरकार होने की हेकड़ी दिखा सूरज को हड़का रहा था| बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गयी कि सूरज ने विजय यादव का नाक तोड़ दी| दोनों बंदी काफी देर लगी गलौच करते हुए गुत्थम गुत्था होते रहे| विजय यादव पुत्र राजेंद्र सिंह यादव निवासी कुद्दीपुर थाना नवाबगंज का रहने वाला है| वो जेल में हत्या और डकैती के मामले में विचाराधीन है| वहीँ सूरज पुत्र मजहब सिंह नगर के शिवनगर कॉलोनी का रहने वाला है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
विजय यादव का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया| तो वहीँ सूरज के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है| मौके पर सी ओ नगर और कोतवाल फतेहगढ़ पहुच गए थे|