सपा के शासन में ही अनदेखी का शिकार हो रहा लोहिया स्मारक

Uncategorized

lohiya prtimaफर्रुखाबाद : सूबे में तब भी सपा का शासन था और वर्तमान में भी सपा प्रदेश की कुर्सी पर काबिज है | अब पिता सत्ता में थे अब पुत्र उस कुर्सी की शोभा बढ़ा रहा है | लेकिन क्या यह विडम्वना नही की जिस को पार्टी अपना भगवान मानती और जिसके आदर्शो पर चलने की शिक्षा देती वह राम मनोहर लोहिया सपा सरकार में अनदेखी के शिकार हो गये है | शहर के आवास विकास तिराहे पर बनाई गयी लोहिया प्रतिमा जर्जर हालत में है | सफाई के नाम पर भी खास मौके पर ही झाड़ू लगायी जाती है|

वर्ष 1995 में सपा की सरकार थी इसी वजह से यहा लोहिया प्रतिमा की स्थापना 23 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने प्रतिमा का अनावरण किया था | वही वर्ष 2004 में तत्कालीन सपा सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू ने प्रतिमा के चारो तरफ दीबार बनबाई थी | लेकिन शुरू से ही प्रतिमा की अनदेखी की गयी | जिसके चलते प्रतिमा व स्मारक जर्जर होने की कंगार पर है | दीवारे में मोटी मोटी दरार पड़ गयी है | गंदगी की भरमार है | रात में प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नही है | शाम होते होते स्मारक के अन्दर जुआ आदि शुरू हो जाता है |

पूर्व जिलाध्यक्ष सपा राजकुमार सिंह राठौर ने कहा था की स्मारक के सुंदरी करण पर कहा था की प्रस्ताव भेज दिया है जल्द काम शुरू किया जायेगा | लेकिन यह भी ना हो सका | वही नये जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह ने भी इसी तरह के वायदे किये लेकिन लोहिया की स्मारक पर एक बार झाड़ू तक नही लगी | कहते है जब भगवान घर पर लायो तो उनकी देखभाल भी करो | लेकिन यंहा सपा के पथ प्रदर्शक राममनोहर लोहिया की प्रतिमा इन दिनों जर्जर हालत में है |
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया की मतगणना के बाद लोहिया प्रतिमा के सुन्दरीकरण का कार्य शुरू कराया जायेगा |