ब्रेकिंग न्यूज: जहरीली चाय से एक ही परिवार के तीन की मौत, तीन गम्भीर

Uncategorized

imagesफर्रुखाबाद:(कम्पिल) सोमबार को सुबह जहरीली चाय पीने से वृद्ध व उसके दो पोतो की मौत हो गयी जबकि अन्य तीन की हालत गम्भीर बतायी गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिबारा निवासी मुंशीलाल के घर उनकी पत्नी शीला देवी ने सुबह चाय बनी थी| जिसमे किसी तरह से जहरीली दवाई पड़ गयी| जिसे गुड्डी देवी, आठ वर्षीय विनय कुमार, सात वर्षीय अंकित कुमार व खुद मुंशी लाल, प्रेम सिंह व जय सिंह ने चाय पी| चाय पीने के कुछ देर बाद ही सभीकी हालत गम्भीर हो गयी| देखते देखते 60 वर्षीय वृद्ध मुंशीलाल उनके दोनों पोतो विनय व अंकित की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि गुड्डी देवी, प्रेम सिंह, जय सिंह, कैलाश चन्द्र को कायमगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया है| जिसमे तीन की हालत गम्भीर बतायी गयी है|

पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया की सुबह किसी तरह से चाय बनाते समय जहरीला पदार्थ पड़ गया| जिससे यह घटना हुई| मामले की जाँच की जा रही है| जारी ……………..