मोहम्दाबाद के सबल नगला में सचिन समर्थको ने पथराव किया

Uncategorized

Voterफर्रुखाबाद; (3 बजे दोपहर) मतदान को अब लगभग दो से तीन घंटे शेष है| एक प्रत्याशी के पुत्र द्वारा एक बीएलओ के थप्पड़ मारे जाने के बाद मौके पर मौजूद थानेदार कोई ऐक्शन न लेने पर थाने से चलता कर दिया गया है| सिंगतुइया मतदान केंद्र के बूथ संख्या 268 पर ये मामला हुआ| प्रेक्षक को शिकायत हुई तत्काल जाँच में मामला सही पाये जाने पर कार्यवाही कर दी गयी|

मोहम्दाबाद के ही सबलनगला से भी कुछ झड़पों की खबरे है| सचिन समर्थको ने पथराव कर विरोधियो के वाहन के शीशे तोड़ दिए ऐसी खबर मिल रहे है| मगर अभी तक किसी सरकारी प्रतिनिधि ने पुष्टि नहीं की है|

इधर नगर में पलरिया मतदान केंद्र के बूथ संख्या 227 और 228 की ईवीएम मशीन ख़राब हुई और आधे घंटे तक मतदान प्रभावित होने की खबर सपा नेता विश्वास गुप्ता ने दी है|

देहात से लौट कर-
फर्रुखाबाद की जनता जमकर मतदान कर रही है और अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज वोटो में तब्दील हो रही है| मुस्लिम बाहुल्य कमालगंज, शमसाबाद और कायमगंज के साथ साथ नगर के इलाको में सलमान समर्थको में खासा जोश दिखाई पड़ा| बूथों पर लगे पार्टियो के बस्ते चुनाव आयोग में मतदाता पर्ची घर घर बाट कर ठन्डे कर दिए| देहात में बस्ता लगाने में कैची वाले के समर्थक जोश भरे दिखाई पड़े| बहुत से युवाओ का पहला चुनाव होता है और ऐसे में बूथों के आसपास रहकर मजा लेने का आनंद युवा ही उठाता है| नगर में भाजपा के बस्तो पर कई जगह झंडे लगे दिखाई पड़े|[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]