LIVE: लोग वोट डाल रहे और अपनी फोटो व्हाट्सअप से भेज रहे आप कब भेजेंगे?

Uncategorized

फर्रुखाबाद: JNI NEWS ने मतदाताओ का उत्साह बढ़ाने के लिए मुहीम शुरू की है| आप वोट डालिये और अपनी तस्वीर निशान दिखाते हुए भेजिए और JNI के माध्यम दुनिया भर में अपने रिश्तेदारो और दोस्तों को बताइएये कि आपने वोट डाल दिया है| एक जागरूक मतदाता होना एक बेहतर लोकतंत्र के जरुरी है| जिस समस्या को लेकर 5 साल भर आप चिल्लाते है| उसे एक वोट की चोट से दफा कर दीजिये| अपराध, भ्रष्टाचार, लूटमार इसका बस एक ही इलाज है कि एक पढ़ा लिखा, सभ्य, सौम्य और चिंतक लोकसभा में भेजा जाए| याद रखिये एक आप एक एमपी चुन रहे है| प्रधानमंत्री चुनने की ताकत भले ही भारत में आम जनता को न मिली हो मगर एक लोकसभा सदस्य जनता के ही वोट से चुना जाता है| आगे बढ़े मतदान करे और तस्वीर हमें व्हाट्स अप पर 9415333325 नंबर पर भेजे भेजे-

नगर में रंजीत यादव और सूरज शास्त्री वोट डाल आये-
Ranjeet Yadav Suraj Shastriनेकपुर कला में छात्र रंजीत यादव ने पहली बार मतदान किया| मतदान करके वे बहुत उत्साहित हो रहे थे| संसद युवा और सोच वाला होना चाहिए ऐसे उनकी सोच है| वहीँ नगर से सटे ढिलावल गाव में सूरज शास्र्ति भी बूथ संख्या 33 पर वोट डालने पहुंचे और वोट डाला|

दिल्ली से बहुत दूर गाव में खंडौली में कल्पना ने भी डाला वोट-
Voter Khandauliअमृतपुर विधानसभा के खंडौली मतदान केंद्र पर भी मतदाताओ का उत्साह देखने को मिलता है| बाढ़ग्रस्त इलाके में टेक्नोलॉजी का कमाल का है कि इस गाव की तस्वीर भी अब दुनिया के परदे पर JNI के माध्यम से है| यहाँ जागेश्वरी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने अपनी बहू के साथ खंडौली कन्या प्राइमरी विद्यालय के बूथ संख्या 104 पर वोट डाला| इसी मतदान केंद्र पर प्रदीप पाठक और राजेन्द्र सिंह ने मतदान किया| रामू की पत्नी कल्पना ने भी चौक चूल्हा से पहले वोट डाला है| रामू सबकी फोटो भेज रहे है|

मिश्रा दम्पत्ति ने डाला वोट-
sarvesh sarita mishraरकाबगंज पोलिंग स्टेशन पर सर्वेश मिश्रा और सरिता मिश्रा पति पत्नी दोनों ने हर काम से पहले वोट डाला है| और अन्य लोगो को भी मतदान केलिए प्रेरित कर रहे है| चुनाव आयोग सहित पूरा देश आपको सलाम करता है|