हलफनामा- कुवारे सचिन यादव के पास 3 करोड़ की सम्पत्ति और 3 हथियार

Uncategorized

Sachin Yadav Nominationफर्रुखाबाद: चार पार्टियो के अलावा लोकसभा फर्रुखाबाद से जो चुनावो में सक्रिय और बड़ी भागीदारी करने जा रहे है वे है निर्दलीय प्रत्याशी सचिन यादव| सचिन यादव अभी कुवारे है, लिहाजा उनके परिवार के खाते में उन्होंने सिर्फ अपनी सम्पत्ति का जिक्र किया है| पेशे से कारोबारी सचिन की कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पम्प और राइस मिल में भागीदारी है| उनके पास खेती भी है| अपराधिक रिकॉर्ड में सचिन यादव ने 3 मुकदमे दर्शाये है| सचिन के पास 3 लाइसेंसी हथियार है|

सचिन सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह यादव निवासी राजेंद्र नगर फर्रुखाबाद ने लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया है| नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में सचिन यादव ने अपनी कुल सम्पत्ति 3.07 करोड़ दर्शाई है जिसमे उनके पास नगदी के रूप में 5.76 लाख मात्र है| सचिन ने अचल सम्पत्ति 3.03 करोड़ दर्शाई है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
प्रदेश में मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र बीकाम तक पढ़े सचिन सिंह के पास एक रायफल, एक रिवाल्वर और एक बन्दूक है| सचिन को 2.60 करोड़ की सम्पत्ति विरासत में मिली है जबकि 41 लाख की सम्पत्ति उन्होंने खुद कमाई है|

सचिन यादव ने चुनाव चिन्ह के रूप में पतंग, बल्ला या कैंची चुनाव चिन्ह की मांग की है| 30 वर्षीय सचिन सिंह का मोबाइल नंबर 8004700000 है| सचिन सिंह की ईमेल आई डी sachinsinghyadav@gmail.com है|