भाजपा एमएलसी प्रत्याशी चयन पर दावेदारों पर मंथन

Uncategorized

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज बैठक में एक दर्जन दावेदारों की संख्या होने से उहापोह है। सपा और बसपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद निगाहें भाजपा पर लगी हैं। भाजपा के दो सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है परन्तु विधायकों की संख्या के मुताबिक एक प्रत्याशी उतारने की स्थिति ही बनती है। ऐसे में एक अनार सौ बीमार जैसे हालात बने हैं। दावेदारों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है।

दावेदारी पुख्ता करने को जातिगत आंकड़े भी समझाए जा रहे हैं। फैसला दिल्ली में होना है, सो अधिकतर दावेदार केंद्रीय नेताओं के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। दावेदारों में स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवप्रताप शुक्ल, हरद्वार दुबे, जयपाल सिंह, लक्ष्मण आचार्य, दयाशंकर सिंह, अश्वनी त्यागी, अशोक कटारिया व रमापति शास्त्री जैसे नामों की चर्चा पार्टी मुख्यालय में है। आज प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी व सुनील बंसल द्वारा प्रत्याशी के नाम पर चर्चा के बाद संभावित पैनल दिल्ली कार्यालय भेजा जाएगा।

बसपा प्रत्याशियों का नामांकन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए बसपा के तीनों प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, धर्मवीर सिंह अशोक व प्रदीप के लिए आज नामांकन कराने का दिन है।