मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा दिया

Uncategorized

sachin yadavफर्रुखाबाद: और आखिरकार मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने समाजवादी पार्टी की आजीवन सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया| इस्तीफ़ा देने के बाद अभी तक उन्होंने पत्ते नहीं खोले है| मगर अब तक अपरोक्ष रूप से चुनावी प्रचार कर रहे सचिन यादव चुनावी समर में कूदेंगे ये तो साफ़ दिखाई पड़ रहा है| वे भाजपा की टिकट की आस देख रहे थे मगर भाजपा की टिकट की घोषणा के बाद सचिन यादव के पास निर्दलीय चुनाव में कूद जाने का अंतिम ब्रह्माश्त्र बचा है|

[bannergarden id=”8″]
प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र सचिन यादव पहले समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बनाये गए थे| उसके बाद उनका टिकट काट कर अलीगंज के विधायक रामेश्वर सिंह यादव को दे दिया गया और यहीं से फर्रुखाबाद की समाजवादी पार्टी में दो पाले खिच गए| प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में सचिन यादव ने कहा है कि वे सिर्फ मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव को अपना नेता मानते है| और उनकी विचारधारा पर चलते रहेंग| मतलब ये कि टिकट बाटने और काटने वाले रामगोपाल सिंह यादव को उन्होंने अपना नेता स्वीकार नहीं किया है| वे समाजवादी पार्टी के स्वाभिमानी कार्यकर्ताओ के स्वामिभान को बचाने के लिए पार्टी से इस्तीफ़ा दे रहे है|
[bannergarden id=”11″]