श्रीश्री रविशंकर ने मनाई घटियाघाट आश्रम पर होली

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर में रंगो का त्यौहार होली धूम धाम से मनाया गया| पुलिस की कड़ी चौकसी के कारण कोई खास बड़ी घटना नहीं हुई| वहीँ होली के मौके पर अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने गंगा तट पर अपने नए आश्रम पर होली मनाई| श्री श्री के आश्रम में भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, बसपा के मनोज अग्रवाल के साथ पूरे प्रदेश ये आये हुए श्री श्री के अनुआइयो ने होली का आनंद लिया| कई विदेशी भक्त भी इस मौके पर आश्रम में पहुचे| चन्दन और फूलो से खेली गयी होली के पहले गंगा पूजन और महादेव के मंदिर में हवन भी हुआ|
SHRI SHRI HOLIvatsla Agarwal
Red Beacon for Ravi shankarश्रीश्री रविशंकर दोपहर 3 बजे मोहम्दाबाद स्थित हवाई पट्टी पर लखनऊ से आये| स्टेट गेस्ट होने के नाते उनके लिए प्रोटोकाल विभाग ने लखनऊ से लाल बत्ती की कार उपलब्ध कराई| हालाँकि आश्रम से सत्संग स्थल तक लाल बत्ती ढक दी गयी थी| श्री श्री ने गंगा तट पर अपने नए आश्रम को देख आयोजको की प्रशंसा की| मौनी बाबा का आश्रम अब श्री श्री रविशंकर के आश्रम से जाना जायेगा| श्री श्री के आश्रम पर पहुचने पर उनके आशीर्वाद लेने वालो का ताँता लग गया| इस दौरान चन्दन और फूलो के साथ होली का त्यौहार मनाया गया| श्रीश्री से मिलने मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी आशीर्वाद लेने पहुचे| भक्तो के साथ 1 घंटा बिताने के बाद श्री श्री 5.50 बजे तक विश्राम करने कुटिया में चले गए| वे सायं ५ बजे बढ़पुर स्थित गेस्ट हाउस में सत्संग करने पहुचे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]