पिटे हुए बीजेपी पदाधिकारियों पर प्रदेश सयोजक की चुप्पी

Uncategorized

BJP Sandeep Krishan Sahiफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले जनपद के 200 एनजीओ को बीजेपी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है| यह बात पार्टी के प्रदेश सयोजक ने कही है| उन्होंने जिला कमेटी व नगर कमेटी के बीच मची खीचतन पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया| लेकिन जिला महामत्री ने इस विषय पर अपनी सफाई दी| और कमेटियो में किसी भी प्रकार का विवाद होने की बात से साफ इंकार कर दिया|

[bannergarden id=”8″]
आवास विकास कालोनी स्थित एक गेस्ट हॉउस में पहुचे पार्टी के एनजीओ सगठन के प्रदेश सयोजक संदीप साही ने बताया की जनपद में 300 एनजीओ पंजीकृत है| जिनसे मिलकर उन्हें पार्टी निति व विचारो से अवगत कराया जायेगा| चुनाव तक तकरीवन दो सौ एनजीओ को पार्टी के साथ जोड़ा जायेगा| उन्होंने कहा की इसके लिये जनपद के सभी अपने पदाधिकारीयो से मुलाकात की जा रही है|
प्रदेश सयोंजक से जब जिला कमेटी व नगर कमेटी के बीच चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और कहा पार्टी के अन्य नेता इस विषय पर अपनी राय देनी चाहिए और नज़रे बगल में बैठे जिला महामंत्री विमल कटियार की तरफ कर दी| विमल कटियार ने पुरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया उन्होंने जिला व नगर कमेटी में किसी भी प्रकार का विवाद नही है| जब पूछा गया की अगर दोनों कमेटी एक है तो एक मच पर आकार इस बात को क्यो नही कहते ,इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली | फिलहाल अभी सारे दाबेदार टिकट लाने के चक्रर में दिल्ली व लखनऊ के चक्कर लगा रहे है और यहाँ सगठन में फुट की चिंगारी बड़ा रूप लेने को हवा दी जा रही है | [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]