नक्सली हमले में 20 जवानों के शहीद होने की आशंका

Uncategorized

sukuma naxliसुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया जिसमें 20 जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने सुकमा के जयराम घाटी में हमले को अंजाम दिया। ये वही जगह है जहां बीते साल मई में कांग्रेस के कई नेताओं पर हमले हुए थे। आज सुबह साढ़े नौ बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला। बंद सड़क को खोलने के लिए सुरक्षा बल का दस्ता वहां पहुंचा था।

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक गश्ती दल जैसे ही मौके पर पहुंचा, नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने पहले धमाका किया और फिर चार तरफ से गोलियों की बौछार कर दी। इसी दौरान जवानों का दूसरा जत्था वहां पहुंचा, नक्सलियों ने इन पर भी हमला बोल दिया। दोनों जत्थों में 40 से ज्यादा जवान मौजूद थे। माना जा 200 से ज्यादा नक्सलियों ने इस हमले को अंजाम दिया।

फिलहाल आधिकारिक तौर पर शहीद जवानों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि हमले में 20 जवान शहीद हुए हैं। खबरों के मुताबिक सीआरपीएफ की पहली टुकड़ी में करीब 40 जवान थे और दूसरी पार्टी में 10 जवान शामिल थे। हमले में कई जवानों के घायल होने की भी खबर है। एक साल के अंदर एक जगह पर इतना बड़ा हमला कई सवाल खड़े कर रहा है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]