जिले के सरकारी डाक्टर भी कल से करेगे विरोध

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कानपुर के जी०यस० वी०एम० मेडिकल कालेज में चिकित्सको के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर सभी चिकित्सको में आक्रोश है | जनपद के चिकित्सको ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है, प्राईवेट चिकित्सक पहले से ही घटना का विरोध कर रहे है| फिलहाल प्रदेश में लोगो को अपना इलाज करने में काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है| नगर के निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर काली पट्टी बांध मरीजो का इलाज कर रहे है|
DOCTORS
लोहिया हॉस्पिटल के चिकित्सको ने हॉस्पिटल के सभाग़र में बैठक कर कानपुर में हुई घटना कि घोर निंदा कि इस दौरान प्रांतीय चिकित्सक सेवा सघ के सचिव डाक्टर अजय कुमार ने कहा कि जिस तरह से कानपुर में डाक्टरो के साथ पिटाई की गयी और 24 जूनियर डाक्टरो को जेल भेजा गया यह सभी चिकित्सको का अपमान है| उन्होंने बताया कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन जूनियर डाक्टरो के समर्थन में जनपद के सरकारी चिकित्सक भी काली पट्टी बाध कर विरोध दर्ज कराएँगे| इस दौरान डाक्टर योगेन्द्र सिंह ,डाक्टर ब्रजेश सिंह,डाक्टर प्रदीप सिंह ,डाक्टर कमलेश शर्मा ,डाक्टर अशोक कुमार
डाक्टर मनोज कुमार रतमेले ,आदि मौजूद रहे |