दो धुरंधरो के एक साथ नामांकन से हलचल, माहौल बनाने को प्रशासन ने किया रूट मार्च

Uncategorized

SP FARRUKHABAD ALANKRITA SINGHफर्रुखाबाद: भाजपा और सपा प्रत्याशियो के एक ही दिन नामांकन की सूचना के बाद जिला प्रशासन विशेष सतर्क हो गया है| नगर में माहौल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे अमले के साथ रूट मार्च निकाल मंत्रणा की|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
रात होते होते जिला प्रशासन की सभी गाड़ियां सायरन बजाते हुए लम्बे काफिले के साथ सड़को पर निकली तो आवाम की निगाह में चढ़ी| पवन कुमार डीएम, अलंकृता सिंह एसपी और एडीएम प्रभुनाथ के साथ एसडीएम और सीओ सिटी| पीछे पीछे पुलिस और सुरक्षा बल की गाड़ियां| प्रशासन की चिंता मंगलवार को होने वाले नामांकन को लेकर बढ़ गयी है| इसी दिन कल्याण सिंह की सभा भी है| प्रशासन का मानना है कि मंगलवार सही सलामत निकल गया तो समझो आगे भी सही सलामत होगा|