कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पैदल- सभी अधिकार सीज

Uncategorized

kamalganj nagar panchayat adhyakshफर्रूखाबाद: नगर पंचायत कमालगंज की चेयरमेन के भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए है| प्रदेश शासन ने राजबेटी शंखवार के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए है| राजबेटी के खिलाफ पहले ही मुकदमा लिखाया जा चुका है और जाँच चल रही थी| बसपा से सपा में पाला बदलने के बाबजूद राजबेटी शंखवार के अध्यापक पति कृष्ण कुमार कोई जुगाड़ नहीं लगा पाये और अध्यक्षा पैदल हो गयी|

प्रदेश सरकार के नगर विकास के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने चेयरमैन राजबेटी शंखवार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिये है। एडीएम ने शासन के 253 पेज के आदेश को तामील कराने के लिये कमालगंज थानाध्यक्ष को भी प्राप्त कराया गया है। प्रभारी एसओ आरके सिंह ने बताया कि रात हो जाने के कारण आदेश शुक्रवार को तामील किया जायेगा। मालूम हो कि 18 अप्रैल की बोर्ड की बैठक में चेयरमेन व उनके पति कृष्ण कुमार शंखवार ने कर्मचारी की पिटाई कर ईओ व सभासद रवेन्द्र मोहन पर चप्पल चला दी थी| इसके अलावा सभासद सुषमा वर्मा ने चेयरमैन के विरूद्ध शासन में शिकायत भी की थी। चेयरमैन पर फर्नीचर खरीददारी में रिश्वतखोरी के साथ ही विधुत उपकरण खरीददारी की पत्रावली को गायव करने आदि के गम्भीर आरोप लगाये गये थे। उनके पति पर नगर दोनो स्वागतद्वार तुडवाकर गायव कर दिये जाने एवं विभाग के कार्यो में दखलनदाजी करने का आरोप लगाया गया था। शासन के आदेश पर एडीएम व एएसडीएम श्रीराम सचान ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपी थी। इसी रिपोर्ट को गम्भीरता से लेकर शासन ने चेयरमैन व उनके पति को पैदल कर दिया है। कृष्ण कुमार शंखवार रजीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है। कृष्ण कुमार बामसेफ के पदाधिकारी थे और बसपा कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार भी करते थे| सरकार बदलने के बाद शंखवार साइकिल पर सवार जरुर नजर आने लगे थे मगर उनके ये पैतरे काम नहीं आये|